
गया, 26 मई 2026, जिला पदाधिकारी, गया के निदेशानुसार अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कड़ी में दिनांक 26.05.2026 को सुबह जिला खनन कार्यालय, गया के पदाधिकारियों द्वारा बोधगया थानाक्षेत्र एवं मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के ग्राम-केन्दुई, सुर्य मंदिर के समीप सशस्त्र पुलिस बल के साथ अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्ध छापेमारी की गयी।
छापेमारी के दौरान अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त कुल 06 ट्रैक्टर जप्त किया गया है।
साथ ही अवैध खनन स्थल की विस्तृत जाँच में बोधगया स्थित लीलाजन नदी क्षेत्र में लगभग 2500 घनफीट बालू का अवैध खनन पाया गया।
उक्त खनिकर्म एवं पकड़े गये वाहनों / चालक के विरूद्ध नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज करायी गई है तथा लगभग 10,00,000/- (दस लाख) रू० का जुर्माना अधिरोपित किया गया है।
जिला खनन पदाधिकारी का कहना है कि जो लोग अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण में संलिप्त पाये जायेंगे, उनके विरूद्ध कठोरतम दण्डात्मक कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।




