A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

हरकी पौड़ी से परखी डीएम ने यात्रा व्यवस्था;अधिकारियों को दिए निर्देश

पंकज कथूरिया संवाददाता बहादराबाद हरिद्वार उत्तराखंड

IMG 20260531 134442

हरिद्वार। हर की पैड़ी पर पहुंचकर डीएम मयूर दीक्षित ने यात्रा व्यवस्था का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने मौके पर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

रविवार पूर्णिमा स्नान के चलते आज अन्य दिनों से ज्यादा भीड़ रही। इसके अलावा चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। तीर्थ यात्रियों को कोई परेशानी एवं असुविधा न इसके चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रविवार को खुद हरकी पौड़ी पहुंच कर यात्रा व्यवस्थांओ का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओ से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों में अपने दायित्वो का निर्वहन संवेदनशील के साथ करें। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए किसी भी एक स्थान पर भीड़ जमा न हो यातायात निरन्तर चलता रहे कहीं जाम की स्थिति न हो सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वो का निर्वहन करें।

वहीं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर भी चारधाम यात्रा व्यवस्थाओ की निरन्तर निगरानी में लगे रहे। उनकी ओर से भी पुलिस बल को यातायात व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!