A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceमुरादाबाद

मुरादाबाद में 16 वर्षीय किशोरी लापताः ट्यूशन जाते समय हुई गायब, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

AddText 05 31 10.38.08

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। वह ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चक्कर की मिलक निवासी महिला ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी शनिवार शाम करीब 5:30 बजे ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली थी। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

परिजनों का आरोप है कि 8 मई को उन्होंने अपनी बेटी को नूर आलम नामक युवक से बात करते हुए देखा था। इसके बाद से उन्हें आशंका थी कि युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा सकता है। किशोरी के लापता होने के बाद परिजनों ने नूर आलम पर उसे अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका भी जताई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!