A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ में भारत विकास परिषद के सदस्यता अभियान को मिला समर्थन, कई नए सदस्य जुड़े

पदाधिकारियों ने बताया संगठन का मुख्य उद्देश्य

 

IMG 20260531 WA00272
कांठ में पंकज चौहान को भारत विकास परिषद की सदस्यता ग्रहण कराते शाखा अध्यक्ष और सचिव। 

 

कांठ (मुरादाबाद)। भारत विकास परिषद के चल रहे शाखा सदस्यता अभियान के अंतर्गत रविवार को परिषद की कांठ शाखा के अध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता एवं सचिव गौरव बिश्नोई ने नगर व क्षेत्र में संपर्क कर पुराने तथा नए सदस्यों को परिषद की सदस्यता ग्रहण कराई।

अभियान के दौरान महेशचंद्र गुप्ता और गौरव बिश्नोई ने परिषद की विचारधारा एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए लोगों को संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पंकज कुमार, शैलेश गुप्ता, पंकज चौहान, सुदेश बिश्नोई, अशोक कुमार बिश्नोई, दीपक बिश्नोई एडवोकेट, आशीष कुमार, राजेश शर्मा, विष्णु अवतार, प्रमोद बिश्नोई, निमेष चंद्र अग्रवाल, सचिन चौहान, डॉ. दिग्विजय सिंह चौहान, अशोक चौहान, जितेंद्र बिश्नोई तथा सुरेश चौहान सहित अनेक लोगों को परिषद की सदस्यता दिलाई गई। सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी सदस्यों को सदस्यता स्लीप भी भेंट की गई।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि भारत विकास परिषद समाज सेवा, संस्कार, राष्ट्रीय चेतना और जनकल्याण के कार्यों के लिए निरंतर सक्रिय रहती है। उन्होंने परिषद द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ।  

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!