A2Z सभी खबर सभी जिले की

वृद्ध महिला की हत्या का खुलासा, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

FB IMG 3734048082390871403सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* टीकमगढ़ जिले के बलदेवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बनियानी में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के लगभग 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस की सतर्कता और प्रभावी विवेचना से जघन्य वारदात का खुलासा हो सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 जून 2026 को फरियादी रतिराम लोधी निवासी ग्राम बनियानी ने थाना बलदेवगढ़ पहुंचकर सूचना दी कि उसकी मां भगुंती बाई लोधी अपने घर में खून से लथपथ अवस्था में पड़ी हुई हैं। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर धारदार हथियार से उनका गला रेतकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 241/2026 धारा 103(1), 332 बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बलदेवगढ़ उप निरीक्षक चंदन शाक्य के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र एवं गहन पूछताछ के आधार पर संदेही मुन्नीलाल उर्फ डॉक्टर पुत्र हल्लू कुशवाह (23 वर्ष), निवासी ग्राम बनियानी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का हसिया भी बरामद किया है। मृतका के परिजनों ने आरोपी पर नशे की हालत में बुजुर्ग महिला के साथ गलत काम करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!