
सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा जिले की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने हेतु समस्त एसडीएम को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समस्त एसडीएम को शासकीय भूमि पर से अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण से मुक्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती पाल के निर्देशनुसार ग्राम साडेरी में शासकीय रास्ता भूमि खसरा नं 839,269 कुल रकवा 0.20,2.75 हे पर बुलडोजर की कार्यवाही करते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान मौके पर तहसीलदार राहुल गौड़, राजस्व निरीक्षक अभिनाश सिंघई, पटवारी श्रीमति आभा शर्मा उपस्थित रहे।
[yop_poll id="10"]









