A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceInsuranceअन्य खबरेधारमध्यप्रदेश

आगामी त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न जिले में भ्रामक जानकारियां ना फैलाए, शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील

सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड धार 13 जून 2026। जिला मुख्यालय पर कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्टर कार्यालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में आपसी भाईचारा, सांप्रदायिक सौहार्द और सुदृढ़ कानून व्यवस्था को बनाए रखना था। बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों द्वारा भी जिले में शांति और सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में कई व्यावहारिक एवं महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए।

 

बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने कहा कि जिला हमेशा से ही आपसी सद्भाव और शांति का प्रतीक रहा है। आगामी त्योहारों और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने समिति के सभी सदस्यों से समाज में सकारात्मक माहौल बनाए रखने में सहयोग की अपील की। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

कलेक्टर ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी राज्यस्व एवं समस्त एसडीओपी से अनुभाग स्तर पर की गई कार्यवाही की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को बिजली, पानी, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुभाग स्तर पर बैठकें आयोजित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

 

पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा ने कानून व्यवस्था को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी देते हुए विशेष रूप से सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने समस्त पुलिस के मामले से कहा जिले में कही भी सोशल मीडिया पर कही कोई भ्रामक जानकारी की सूचना मिले तो उस पर तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करे तथा उसकी सूचना जिला प्रशासन को दे तथा उसका संबंधित अधिकारी से खंडन जारी कराए। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति बिना पुष्टि के भ्रामक जानकारी, अफवाहें या उत्तेजक संदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित न करे। इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की निरंतर निगरानी की जा रही है, और अफवाह फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि अनुविभागीय स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाए। असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखे तथा इस प्रकार के नए लोगों को भी चिह्नित करे। जिससे जिले की शांति व्यवस्था बनी रहें। आगामी त्यौहार मोहर्रम पर ताज़िए व जुलूस के संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर ले जुलूस के लिए पारंपरिक रूट की ही अनुमति प्रदान करे । उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का खाका पेश करते हुए कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और पुलिस की पेट्रोलिंग टीम लगातार सक्रिय रहेगी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर सहित समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, समस्त एसडीओपी और विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थि875419 875421त रहे।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!