
सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* आयुक्त, संचनालय आयुष, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. जोगेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में शासकीय आयुष औषधालय रजवास द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित नागरिकों की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क परामर्श एवं औषधियां वितरित की गईं। साथ ही आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं निक्षय अभियान के अंतर्गत टीबी रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में कुल 87 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।









