?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ: अधिक ज्येष्ठ माह में ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित किया धार्मिक अनुष्ठान

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं ने किए भजन-कीर्तन व सुंदरकांड का पाठ, भंडारे में ग्रहण किया गया प्रसाद, समाज के उत्कृष्ट लोगों को किया सम्मानित

1 1
कांठ में ब्राह्मण धर्मशाला में भजन-कीर्तन करतीं महिलाएं।
कांठ (मुरादाबाद)। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में अधिक ज्येष्ठ मास में कांठ नगर के मोहल्ला विशनपुरा स्थित पंडित स्वर्गीय बाबूराम जी शर्मा क्षेत्रीय ब्राह्मण धर्मशाला में समाज की महिलाओं द्वारा धार्मिक आयोजन कीर्तन-भजन किया गया।
2
कार्यक्रम में सम्मानित होतीं बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. अंजना शर्मा।
कांठ नगर की ब्राह्मण धर्मशाला में अनिल कुमार शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी सुनीता शर्मा द्वारा विधिविधान के साथ भगवान श्री गणेश और श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना का कार्य यजमान के रूप में किया। इस दौरान समाज का सहयोग और सेवा प्रदान करने वाले सहयोगियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यहां नगर के बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज कांठ की प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा को भगवान श्री परशुराम जी का चित्र और पटका पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान आकाश कोरियन तायक्वोंडो एकेडमी के कोच हर्ष शर्मा व रितिका शर्मा, बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. अंजना शर्मा का भी समाज द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में आलोक कुमार शर्मा पुत्र प्रोफेसर सतीश चंद्र शर्मा द्वारा शरबत का वितरण किया। आगामी मंगलवार को मेधा कौशिक द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया जाएगा।
इसके अलावा राजेश शर्मा, संदीप शर्मा, रचित शर्मा, संजय कौशिक, मंजू शर्मा, सोना देवी, प्रतीक्षा शर्मा, तारा शर्मा, राकेश शर्मा एडवोकेट रूपाली कौशिक, चीनू, मोना शर्मा, संजय कौशिक, मेधा कौशिक आदि ने सभी के सहयोग पर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर मिथिलेश शर्मा, सुनीता शर्मा, राखी शर्मा, साधना शर्मा, विमलेश शर्मा, साक्षी शर्मा, प्रकृति गौड़, रश्मि शर्मा, श्वेता शर्मा, मीनू शर्मा, विमला शर्मा, मेधा कौशिक, विनीता शर्मा, मोना शर्मा, शिवानी शर्मा, सीमा शर्मा, शिक्षा शर्मा, मनोरमा शर्मा, प्रतीक्षा शर्मा, मोना शर्मा आदि बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। सभी का आभार ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष आचार्य भावेश शर्मा एवं अनुजा शर्मा ने व्यक्त किया।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ। 
Back to top button
error: Content is protected !!