A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

कोचिंग सेंटर में भीषण आग!, 14 बच्चों की दर्दनाक मौत, बिल्डिंग से कूदकर बचा रहे जान

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता

बाहादराबाद हरिद्वार

                ( उत्तराखंड)

सोमवार को लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग की खबर सामने आ रही है। आग की चपेट में आते ही बिल्डिंग में धुआं-धुआ हो गया। अंदर मौजूद छात्रों में अफरातफरी की स्थिति बन गई। आग इतनी भीषण थी कि इसमें 14 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। तो वहीं कई छात्रों ने अपनी जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगाई।

IMG 0207

लखनऊ कोचिंग सेंटर में भीषण आग, सीएम योगी लखनऊ लौटे

खबर मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची। जहां राहत बचाव कार्य लगातार जारी है। बगल के घर की छत से कोचिंग की दीवार काटी जा रही है। जिससे बच्चों का रेस्क्यू किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक 10 लोगों को रेस्क्यू कर ट्रॉमा सेंटर भेजा जा चुका है।

लखनऊ अग्निकांड की सूचना मिलते ही सीएम योगी ने अपनाअलीगढ़ दौरा रद्द किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री राजधानी लखनऊ के लिए वापस लौटे।

IMG 0208

सीएम ने जताया शोक

बताते चलें कि मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस अग्निकांड पर दुख भी जताया है। मुख्यमंत्री ने लिखा, “लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।

मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

IMG 0209

धू-धूकर जलने लगा परिसर

दरअसल स्थानीय लोगों की माने तो कोचिंग सेंटर से अचानक से तेज धुआं उठता नजर आया। जिसके बाद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। जिससे पूरा परिसर धू-धूकर जलने लगा।

IMG 0210

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। साथ ही छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने का भी काम शुरू किया। अभी तक 10 को ट्रामा सेंटर पहुंचाया जा चुका है।

कई बच्चों ने बिल्डिंग से ही लगा दी छलांग, झुलसे

बता दें कि आग इतनी भयानक लगी कि बचने के लिए कई बच्चों ने बिल्डिंग से ही छलांग लगा दी। जिससे वो गंभीर रूप से झुलस गए। अभी भी कई बच्चों की अंदर फंसने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग किस वजह से लगी इसका पता नहीं चल पाया है।

“14 शवों को देखा”- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

मिली जानकारी के मुताबिक ये एक लाइब्रेरी या कंप्यूटर कोर्स का संस्थान है। घटनास्थल पर मौजूद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि उन्होंने खुद 14 शवों को देखा है। इस दुखद घटना पर उन्होंने शोक और संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!