A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मकरोनिया नगर पालिका अन्तर्गत हो रहे नियम विरुद्ध डिवाइडर निर्माण, शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

मकरोनिया नगर पालिका अन्तर्गत इंजीनियर के संरक्षण में हो रहे नियम विरुद्ध डिवाइडर निर्माण, शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन*
सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मकरोनिया नगर पालिका में बिना अतिक्रमण व नेशनल हाईवे की एनओसी के बिना डिवाइडर निर्माण कराने वाले ठेकेदार व इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिवसेना ने कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर रजत सोनी को ज्ञापन सौंपा शिवसेना जिला प्रभारी विकास सिंह ने कहा कि मकरोनिया नगर पालिका में जनता के पैसों की लूट हो रही है इंजीनियरों के संरक्षण मकरोनिया चौराह से पैरडाइज होटल तक अबैध डिवाइडर निर्माण किया जा रहा है आए दिन हादसे हो रहे हैं नेशनल हाईवे से एनओसी लिया बिना ही निर्माण कार्य कराया जा रहा है जबकि एनएच पर निर्माण कार्य करने से पहले एनओसी अनिवार्य होती है मकरोनिया में करोड़ो रुपए से फ्लाइओवर निर्माण कार्य भी होना है फिर भी जनता के पैसों को बर्बाद क्यों किया जा रहा है शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि डिवाइडर निर्माण के कारण मकरोनिया की जनता यातयात व्यवस्था से परेशान हो रही है घंटों जाम लगा रहता है प्रतिदिन वाहन चालक डिवाइडर की टक्कर से दुर्घटना का शिकार हो रहे है लेकिन नगर पालिका प्रशासन मौन साधे हुए है इंजीनियर लाखो रुपए की कमीशन लेकर भ्रष्टचार को अंजाम दे रहे है जिसे शिवसेना कतई बर्दाश्त नहीं करेगी शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती है तो शिवसेना आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालो सुमित भार्गव आदि जैन देवरथ शुक्ला दीपक लोधी पंकज दुबे आशुतोष तिवारी अनूप पटेरिया उपस्थित थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!