मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली:पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सर्वप्रिय सिन्हा ने व्यक्तिगत रूप से सुनी फरियादियों की समस्याएँ।

FB IMG 1782225538557

 

 

सिंगरौली:पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सर्वप्रिय सिन्हा ने व्यक्तिगत रूप से सुनी फरियादियों की समस्याएँ।

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला वन्दे भारत लाइव TV न्यूज सिंगरौली मध्य प्रदेश)

सिंगरौली :  पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों एवं फरियादियों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा ने प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि अन्य प्रकरणों में त्वरित एवं वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

महिला फरियादियों की शिकायतों को विशेष प्राथमिकता देते हुए महिला अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कराई गई तथा उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

सिंगरौली पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु सदैव प्रतिबद्ध है तथा जनहित में इस प्रकार की जनसुनवाई नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!