
ये हेल्प लाईन नम्बर आपके काम के है इन्हे सेव रखे
श्याम मंदिर मे महिलाओ को ऑपरेशन जागृति एवं राजकोप सिटीजन ऐप की दी जानकारी

पाली 25 जून। पाली शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित श्याम मंदिर मे गुरूवार को पुलिस विभाग, एंटी रोमियो स्कोड एवं कालिका पेट्रोलिंग टीम की ओर से महिलाओ को विभिन्न आवश्यक हेल्प लाइन नंबर के साथ ही ऑपरेशन जागृति एवं राजकोप सिटीजन ऐप की दी जानकारी दी गईं।
सी.आई. जसवंत सिंह एवं एंटी रोमियो स्कोड हेड कांस्टेबल पार्वती देवी एवं कालिका पेट्रोलिंग टीम सदस्य हेड कांस्टेबल राधा, संगीता, इमरती मनोज एवं राधा ने गरिमा हेल्प लाइन नंबर 1090, आपातकालीन नंबर 112, साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 के बारे मे विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि ये हेल्प लाईन नम्बर उनके काम के है इन्हे हमेशा सेव रखे । उन्होने यातायात नियमों, सीट बेल्ट बांधने, हेलमेट पहनने, सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी।








