?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

आओ गांव चलें अभियान के अन्तर्गत प्रोजेक्ट सुलेख के तहत विद्यालयों में स्टडी डेस्क का वितरण’

आओ गांव चलें अभियान के अन्तर्गत प्रोजेक्ट सुलेख के तहत विद्यालयों में स्टडी डेस्क का वितरण’05 03 04 02 06

पाली, 01 जुलाई। प्रवासी पाली वासियों को कर्मभूमि से मातृभूमि की ओर जोडने के लिए जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी द्वारा आओ गांव चलें अभियान की शुरूआत की गई। आओ गांव चले अभियान का उद्देश्य प्रवासी पाली वासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनवाडी एवं जल संरक्षण संबंधित कार्य एवं हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वृक्षारोपण के कार्य में सहयोग हेतु मातृभूमि से जोडना है।

आओ गांव चले अभियान के अन्तर्गत प्रोजेक्ट सुलेख के तहत पहल करते हुए राज राजेन्द्र बसन्ती देवी किशोरमल खीमावत चेरिट्रेबल ट्रस्ट, रानी द्वारा 1008 स्टडी डेस्क एवं रानी ब्लॉक के इन्टदरा मेडतियान, सालरिया एवं भगवानपुरा ग्राम में वाटिका निर्माण में लगभग 40 हजार पौधारोपण, शिल्पा राहुल करणावत गुन्दोज 251 एवं पुष्पा राजेन्द्र करनावत धनला द्वारा 251 स्टडी डेस्क उपलब्ध कराने की घोषणा की गई।

आओ गांव चले अभियान के अन्तर्गत प्रोजेक्ट सुलेख के तहत कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिये स्टडी डेस्क वितरण के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बुधवार 01 जुलाई को जिला कलक्टर पाली डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में पीएम श्री श्री बांगड राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाली में किया गया। जिसमें श्री राज राजेन्द्र बसन्ती देवी किशोरमल खीमावत चेरिट्रेबल ट्रस्ट, रानी, शिल्पा राहुल करणावत गुन्दोज एवं पुष्पा राजेन्द्र करनावत धनला द्वारा उपलब्ध करवाई गई स्टडी डेस्क में से पाली ब्लॉक के राप्रावि खेतावास 9, राप्रावि भाटों की ढाणी 5, राप्रावि बसस्टेण्ड गुन्दोज 6, राप्रावि आकेली 10. राउप्रावि बलदो की ढाणी 9, राउमावि बोम्बलई 8, पीएम श्री राउप्रावि अम्बेडकर कॉलोनी गुन्दोज 10, राउप्रावि हाथलाई 6, राउप्रावि तोगावास 10, राउप्रावि रामासिया 13, राउप्रावि केरला 11, राउप्रावि गुडा नारकान 8, राउप्रावि सोवनिया 15 एवं राबाउप्रावि हेमावास 9 स्टडी डेस्क वितरित की गई।

प्रोजेक्ट सुलेख के तहत कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिये स्टडी डेस्क उपलब्ध होने से लिखने में सुविधा होगी, लेखन शैली में सुधार होगा, नियमित लेखन की प्रवृति को बढावा मिलेगा।

कार्यक्रम में श्री राज बसंती देवी किशोरमल खीमावत चेरिट्रेबल ट्रस्ट, रानी से राहुल खीमावत, रंजीत ढलावत, राहुल राजपुरोहित जिला शिक्षा अधिकारी पाली, बंसत कुमार परिहार, 8 ब्लॉक के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं 60 संस्था प्रधान उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!