*अयोध्या वक्फ बोर्ड बहुबेगम मकबरा की संपत्ति को फर्जी दस्तावेजों से बेचने का पर्दाफाश, मुतवल्ली की खामोशी पर उठे सवाल*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*अयोध्या* धर्मनगरी अयोध्या में वक्फ बहुबेगम मकबरा की कीमती संपत्ति को फर्जी कागजात तैयार कर बेचने और खरीदने का एक गंभीर मामला सामने आया है। भू-माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने बेझिझक वक्फ बोर्ड की जमीन का सौदा कर डाला।
मिली जानकारी के मुताबिक, भू-माफिया मोहम्मद शादाब और सद्दाम ने फर्जी दस्तावेज बनाकर वक्फ की संपत्ति को मोहम्मद आमीन और वसीम के हाथों महज 4 लाख 20 हजार रुपये में बेच दिया। वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर बनाए गए नियमों को दरकिनार कर खुलेआम इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया।
शिकायत के बावजूद नहीं जागी प्रशासनिक व्यवस्था
स्थानीय स्तर पर मामला संज्ञान में आने के बाद वक्फ बोर्ड के मुतवल्ली को बार-बार इस अवैध खरीद-फरोख्त की मौखिक सूचना दी गई। और विडियो भी दिखाया गया जिसमें खरीद करता ने कबूला किया है की मैने पैसा देकर इस सम्पत्ति को खरीदा है हालांकि, हैरानी की बात यह है कि बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक जिम्मेदार अधिकारियों और मुतवल्ली की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
मुतवल्ली और संबंधित जिम्मेदारों की इस संदेहास्पद खामोशी के बाद अब यह बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या इस पूरे कारनामे में अंदरूनी तंत्र और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग भी शामिल हैं? मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

छावनी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, पानी का मोटर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार। SHO छावनी राणा देवेंद्र प्रताप…
पूरी खबर पढ़ें →
*मैगलगंज, खीरी*। कस्बा मैगलगंज की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर स्थानीय नागरिकों एवं क्षेत्रीय लोगों द्वारा धरना-प्रदर्शन जारी है।…
पूरी खबर पढ़ें →
पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए…
पूरी खबर पढ़ें →
पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए…
पूरी खबर पढ़ें →
रामपुर खास विधानसभा उत्तर प्रदेश जिला प्रतापगढ़ में प्रमोद तिवारी की पुत्री आराधना मिश्रा उर्फ मोना कांग्रेस नेता…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती। वाल्टरगंज थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ*त के मामले में नया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।