Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम सख्त, 18 अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम गठित माजन मोड़ से मेन बाजार से इंदिरा चौक तक चलेगा अभियान।

01 Sep 2026, 08:04 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

सिंगरौली: अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम सख्त, 18 अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम गठित माजन मोड़ से मेन बाजार से इंदिरा चौक तक चलेगा अभियान।

सिंगरौली: नगर पालिक निगम सिंगरौली ने शहर में बढ़ते अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। नगर निगम आयुक्त द्वारा जारी आदेश के तहत अतिक्रमण हटाने के लिए 18 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम गठित की गई है।

जारी आदेश क्रमांक 4471/अतिक्रमण/2026 के अनुसार प्रशासनिक कार्य व्यवस्था की दृष्टि से टीम का गठन किया गया है। टीम को माजन मोड़ से सत्या होटल तक एवं मेन बाजार से इंदिरा चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जिम्मेदारी दी गई है।

स्वास्थ्य अधिकारी से लेकर वार्ड प्रभारियों तक को जिम्मेदारी

नगर निगम द्वारा गठित टीम में स्वास्थ्य अधिकारी बालगोविंद चतुर्वेदी, सहायक यंत्री डी.के. सिंह, प्रभारी यंत्री दिनेश तिवारी, प्रभारी यंत्री अनुज सिंह, प्रभारी यंत्री इन्द्रेश यादव, एआरआई संतोष तिवारी, उपयंत्री विष्णु पाल सिंह, विशाल खत्री, विपिन तिवारी, प्रभारी उपयंत्री शुभम सिंह, महेंद्र सिंह राजपूत, संजिव अहिरवार सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शामिल किया गया है।

इसके अलावा स्वच्छता निरीक्षक पवन बरौदे और विशाल सोनी को अपने-अपने दल के साथ जिम्मेदारी दी गई है। वहीं वार्ड प्रभारियों एल.के. सिंह, श्रीमती शारदा बगोटिया, लालूलाल बेगा और आशीष कुमार वर्मा को भी टीम में शामिल किया गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश

नगर निगम आयुक्त द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभावशील होगी। आदेश की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, कोतवाली निरीक्षक, यातायात थाना प्रभारी सहित संबंधित अधिकारियों को भी सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

अब सड़क और बाजार की स्थिति पर रहेगी नजर

नगर निगम की इस कार्रवाई से शहर के प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में लंबे समय से सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई की उम्मीद बढ़ी है। अब देखना होगा कि गठित टीम कितनी तेजी और निष्पक्षता से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करती है और अभियान के दौरान किन-किन क्षेत्रों में कार्रवाई होती है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम
Chandauli07 Sep

वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम

वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम काशी के पौराणिक जलस्रोतों, कुंडों और तालाबों…

पूरी खबर पढ़ें →
फोन पर बात करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, लोहे की रॉड से हमला; पत्नी की मौत
Kanpur Dehat07 Sep

फोन पर बात करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, लोहे की रॉड से हमला; पत्नी की मौत

कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह पति-पत्नी के बीच फोन पर बात करने को लेकर हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नु के नेतृत्व में आयोजित होगी ‘जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा’
Moradabad07 Sep

कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नु के नेतृत्व में आयोजित होगी ‘जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा’

विधानसभा 25-कांठ में पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नु के द्वारा आगामी 28 सितंबर 2026 को शहीद-ए-आजम…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती: झोलाछाप ‘बंगाली डॉक्टर’ के गलत इंजेक्शन से 10 दिन के भीतर दूसरी मौत, 17 वर्षीय किशोर की गई जान.
Basti07 Sep

बस्ती: झोलाछाप ‘बंगाली डॉक्टर’ के गलत इंजेक्शन से 10 दिन के भीतर दूसरी मौत, 17 वर्षीय किशोर की गई जान.

बस्ती में मौत के सौदागर: स्वास्थ्य विभाग की सुस्ती और झोलाछाप 'बंगाली डॉक्टरों' के शिकंजे में उजड़ रही…

पूरी खबर पढ़ें →
‘चीफ’ गेस्ट ‘डीएम’ और ‘सीडीओ’ नहीं, बल्कि एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह और सरोज मिश्र रहे.
Basti07 Sep

‘चीफ’ गेस्ट ‘डीएम’ और ‘सीडीओ’ नहीं, बल्कि एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह और सरोज मिश्र रहे.

बस्ती के कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह से शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!