Tikamgarhक्राइममध्य प्रदेश

शासकीय भूमि पर हो रहा अवैध निर्माण, बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र में डिग्री कॉलेज के सामने शासकीय भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को रोकने एवं अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई किए जाने को लेकर सोमवार को बजरंग दल ने बल्देवगढ़ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।बल्देवगढ़ क्षेत्र के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया है कि बल्देवगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत डिग्री कॉलेज के सामने स्थित सरकारी भूमि पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा है। शासकीय भूमि पर इस प्रकार का कोई भी निर्माण पूर्णतः गैर-कानूनी और नियम विरुद्ध है।

कॉलेज के सामने इस तरह के अवैध अतिक्रमण से भविष्य में छात्र-छात्राओं को असुविधा होगी और क्षेत्र का प्रशासनिक एवं शैक्षणिक माहौल भी प्रभावित होगा। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल इस अवैध निर्माण का कड़ा विरोध करता है।

बजरंग दल ने मांग की है कि – छात्र हित और शासकीय संपत्ति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मामले की तत्काल जांच करवाई जाए। उक्त अवैध निर्माण को तुरंत रुकवाकर अतिक्रमण हटाया जाए और सरकारी भूमि को सुरक्षित किया जाए। यदि उचित कार्यवाही नहीं की जाती है तो बजरंग दल उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!