नाबालिग से मारपीट का मामला: चौक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो अभियुक्त गिरफ्तार
थाना चौक क्षेत्र में एक नाबालिग बालक के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित बालक, जो कक्षा 6 का छात्र है, दिनांक 28.04.2026 को घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, लेकिन स्कूल न जाकर आसपास क्षेत्र में घूमता रहा।
इसी दौरान वह सरिता देवी के खेत में पहुंच गया, जहां आम तोड़ने की बात को लेकर सरिता देवी और उनके पति रामनाथ ने बालक को बां*धकर मा*रपीट की।
घटना के संबंध में पीड़ित के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना चौक में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और दोनों अभियुक्तों, रामनाथ एवं सरिता देवी, को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।