A2Z सभी खबर सभी जिले की

महिला थाना ने 7 बिखरते परिवारों को मिलाया

सिद्धार्थनगर मिशन शक्ति केंद्र ने मनमुटाव दूर कर खुशी-खुशी विदा किया

सिद्धार्थनगर में महिला थाना मिशन शक्ति केंद्र ने पारिवारिक विवादों को सुलझाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। रविवार को केंद्र ने 7 अलग-अलग परिवारों के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर कर उन्हें फिर से एक साथ रहने के लिए तैयार किया।

महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय और उनकी टीम ने सभी पक्षों की बात गंभीरता से सुनी। गहन काउंसलिंग के बाद, सभी जोड़ों ने आपसी समझ बनाते हुए एक-दूसरे का

हाथ थामा और खुशी-खुशी अपने घर लौटे।

इस काउंसलिंग सत्र में उपनिरीक्षक राम नारायण शुक्ला, महिला हेड कांस्टेबल आशा गौड़, महिला आरक्षी संगीता गौतम, प्रियंबदा सिंह और नेहा सिंह शामिल थीं। टीम ने संवेदनशीलता के साथ परिवारों को समझाया और गलतफहमियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जिन सात परिवारों को एक साथ विदा किया गया, उनमें सलीमुननिशा और गुलाम हुसैन (खुटवा, थाना उसका बाजार), शाहीन बानो और मकसूद आलम (परती बाजार, आज़ाद नगर, उसका बाजार), राबिया और मोहम्मद रफी (कठेला जनूबी, थाना कठेला समय माता), प्रियंका और शालिकराम (डडिया बिशुनपुर, थाना कोतवाली बांसी), नसीबुनिशा और इरफान (मझौवा, थाना मोहाना), किरण और संदीप (बभनी, थाना चिल्हिया), तथा माधुरी और दुर्गेश (पकड़डीहवा कला, थाना ढेबरूआ) शामिल हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!