A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थान

टैगोर स्मार्ट स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव ‘उन्मेष’

IMG 20250118 WA0007

 

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता: हरत कुमार

 

गुढ़ागौड़जी. कस्बे में संचालित टैगोर शिक्षण संस्थान की इकाई टैगोर स्मार्ट स्कूल का वार्षिकोत्सव *उन्मेष* शनिवार को श्री पैलेस में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मान सिंह शेखावत (जिला संघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), अध्यक्ष रणजीत सिंह शेखावत (प्रधानाचार्य), विशिष्ट अतिथि जय सिंह मांठ (जिलाध्यक्ष, भाजयुमो), निदेशक डॉ. वीरपाल सिंह शेखावत व प्रधानाध्यापक मातादीन सिंह शेखावत ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के प्रेरणादायी नाटक, नृत्य व गायन आदि प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। सेव ट्री ड्रामा के माध्यम से नन्हें मुन्ने बच्चों ने संदेश दिया कि वृक्ष है तो जीवन है, वृक्षों के बिना धरती का श्रृंगार भी नहीं है और जीवन भी नहीं है। अतः हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए और उनकी रक्षा करनी चाहिए। मुख्य अतिथि मानसिंह शेखावत ने कहा कि आज के इस भौतिकवादी युग में चारित्रिक गुणों की महत्ती आवश्यकता है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष जय सिंह मांठ ने कहा कि नौकरी के पीछे भागने की बजाय नौकरी देने वाला बनने का प्रयास करें। टैगोर शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. वीरपाल सिंह शेखावत ने सभी अभिभावकों, अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रधानाध्यापक मातादीन सिंह शेखावत ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अभिभावक गण व समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!