A2Z सभी खबर सभी जिले की

ब्याज माफी योजना का बिजली विभाग को मिला लोगो ने लिया लाभ

10 उपभोक्ताओं ने जमा किए 30 हजार रुपए, कैंप लगाकर सुनी समस्याएं

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज क्षेत्र के बहेरिया गांव में आयोजित विद्युत शिविर में एक मुश्त समाधान योजना के तहत महत्वपूर्ण सफलता मिली। इस शिविर में 10 बिजली उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिल के पेटे 30 हजार रुपए जमा किए।IMG 20250123 233859

एसडीओ बब्लू कुमार चौधरी ने बताया कि सरकार की ओर से चलाई जा रही एक मुश्त समाधान योजना में उपभोक्ताओं को ब्याज माफी का विशेष लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने अन्य बकायेदार उपभोक्ताओं से भी इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

शिविर में मीटर संयोजन और अधिभार से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए उपभोक्ताओं को बैदोलागढ़ स्थित सबस्टेशन पर बुलाया गया है। कार्यक्रम में जूनियर इंजीनियर के साथ-साथ गांव के कई निवासी भी मौजूद रहे। यह शिविर बिजली विभाग और उपभोक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय का उदाहरण बन कर सामने आया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!