
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आगामी त्यौहार, गणतन्त्र दिवस व शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में लोटन पुलिस व एस0एस0बी0 की संयुक्त टीम द्वारा ठोठरी बाजार, भारत नेपाल सीमा बॉर्डर पर पैदल गश्त/चेकिंग किया गया तथा आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास कराते हुये जनसंवाद स्थापित किया गया व आपस में सौहार्द बनाये रखने हेतु अपील की गयी ।














