A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

स्वतंत्रता दिवस उत्सव-2025

 

 

स्वतंत्रता दिवस उत्सव: आजादी का जश्न, स्वच्छता के संकल्प के साथ धनबाद मंडल में चलाया जा रहा है विशेष अभियान |

रेल मंत्रालय द्वारा सम्पूर्ण भारतीय रेल पर 01 से 15 अगस्त, 2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें “आजादी का जश्न, स्वच्छता के संकल्प के साथ” थीम को केंद्र में रखा गया है |

इसी क्रम में आज दिनांक 03 अगस्त, 2025 को स्वतंत्रता दिवस उत्सव अभियान के तीसरे दिन , “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता” थीम के अंतर्गत धनबाद मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सेल्फी बूथ लगाए गए, जहां यात्रियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता के प्रति अपने संकल्प को साझा करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया | साथ ही स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसके तहत स्टेशन परिसर, कैंटीन, फूड स्टॉल एवं आस-पास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई तथा यात्रियों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया | धनबाद मंडल द्वारा चलाया गया यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन जन-जागरूकता की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है।

Back to top button
error: Content is protected !!