A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

ढीमर खेडा टोला स्थित धान खरीदी केंद्र में शुरूआत से ही अव्यवस्था हावी

गुणवत्ता हीन धान की तौल भी खुलेआम जारी

 

कटनी

ढीमरखेड़ा तहसील के टोला स्थित धान खरीदी केंद्र में शुरुआत से ही अव्यवस्थाएं सीधे तौर पर देखी जा सकती है किसानों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र में गुणवत्ता विहीन धान की तौल भी खुलेआम की जा रही है, जिससे धान खरीदी की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। सोमवार को खरीदी केंद्र में केंद्र प्रभारी के अलावा नोडल अधिकारी और सर्वेयर पूरे अनुपस्थित रहे। जिम्मेदारों की अनुपस्थिति में केंद्र का संचालन व्यवस्थित नहीं हो सका, जिसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ा।केंद्र में व्यापारी और दलाल सक्रिय हैं। पहले उन्हीं की उपज की तौल कराई जा रही है जबकि किसानों की तौल नहीं हो रही।इससे किसानों में रोष व्याप्त है

कटनी ब्यूरो चीफ

सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!