A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

भूला स्थिति असाटी क्रषी केन्द्र की जांच में 3000बोरी धान का भंडारन पाया गया जिसे जप्त किया गया

2200 किवीटल धान हुई जप्त

लेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश पर गठित खाद्य, राजस्‍व एवं कृषि उपज मंडी के संयुक्त जांच दल ने स्‍लीमनाबाद तहसील के ग्राम भूला स्थित असाटी कृषि केन्‍द्र की जांच की। इस दौरान दुकान के भीतर गोदाम में 3 हजार बोरी धान का भंडारण पाया गया। जिसको जब्‍त कर इस धान के परिवहन एवं निकासी पर 20 जनवरी प्रतिबंध लगाया गया है।

  इसके बाद जांच दल ग्राम टिकरिया पहुंचा। जहां विकास असाटी के द्वारा कृषि हेतु लिये गये खेत में लगभग 2 हजार 500 बोरी धान का भंडारण पाया गया। इस भंडारित धान के संबंध में कोई भी दस्‍तावेज और अभिलेख विकास असाटी द्वारा प्रस्‍तुत नहीं किया जा सका। इसलिये इस धान को भी जब्‍त कर इसकी निकासी पर रोक लगाते हुये श्री असाटी के सुपुर्द नामे में सौंपा गया।

  जांच दल में जिला आपूर्ति अधिकारी सज्‍जन सिंह परिहार, सहायक आपूर्ति अधिकारी पियूष शुक्‍ला, कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी यज्ञदत्‍त त्रिपाठी, मध्‍यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक देवेन्‍द्र तिवारी व कृषि उपज मंडी से अभय दुबे शामिल रहे।

   बताते चलें कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के काफी पहले से ही कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर जिले में धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर कड़ी नजर रखी जा रही है और कार्रवाईयां भी की गई हैं। खाद्य, राजस्व और कृषि उपज मंडी के अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा यह प्रक्रिया आगे भी जारी  रहेगा।

कटनी ब्यूरो चीफ

सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!