A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबरमध्यप्रदेशसतना

वन्दे भारत लाइव न्यूज चैनल ख़बर सतना जिले से निर्वाचन व्यय के लिए बैंक खाता नहीं खुलवाने पर अभ्यर्थी को भेजा नोटिस

*निर्वाचन व्यय के लिये बैंक खाता नहीं खुलवाने पर अभ्यर्थी भेजा को नोटिस*

सतना 13 अप्रैल 2024/लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन के प्रचार प्रसार पर हुये व्यय का लेखा प्रस्तुत करने रोस्टर जारी किया गया है। प्रथम व्यय लेखा निरीक्षण में पाया गया कि निर्दलीय प्रत्याशी शफी उल्ला ‘डब्बू भाई’ के द्वारा निर्वाचन कार्य के लिये पृथक से बैंक खाता नहीं खुलवाया गया है। इस पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने शफी उल्ला ‘डब्बू भाई’ को नोटिस जारी करते हुये तीन दिवस के अंदर जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के लिये कहा गया है। साथ ही द्वितीय व्यय लेखा निरीक्षण में बैंक खाता पासबुक के साथ निर्वाचन व्यय रजिस्टर प्रस्तुत करने के लिये कहा गया है।

संवाददाता नेन्द्रमणि मिश्र

 वन्दे भारत लाइव न्यूज

 जिला      सतना /मैहर /चित्रकूट

Back to top button
error: Content is protected !!