
विजय कुमार बंसल ब्यूरो चीफ हरिद्वार
*कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार*
*हरिद्वार पुलिस द्वारा सट्टे की खाईबाडी करने वालो के विरुद्ध कार्रवाई*
*हरिद्वार पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई बाड़ी करते 01 सटोरिये को धरा*
*आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची,पैन,डायरी नगद ₹1550/- बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/सट्टा खाई बाड़ी करने/जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमें बनाकर अवैध शराब स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/जुआ/सट्टा खाई बाड़ी करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाया।
दिनाक-19.02.2026 को दौराने चैकिंग आरोपी धर्मेंन्द्र पुत्र खेमकरण निवासी मोहल्ला कड़च्छ कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई बाडी करते मोहल्ला कडच्छ से पकडा गया।
आरोपित के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर 13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम व पता आरोपी*
धर्मेन्द्र पुत्र खेमकरण निवासी गणेशपुर थाना सिरौली जिला बरेली उत्तर प्रदेश हाल मोहल्ला कड़च्छ कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी का विवरण*
सट्टा,पर्ची,पैन,डायरी नगद ₹1550/-
*पुलिस टीम*
1-कांस्टेबल अमित गॉड
2-कांस्टेबल राजेश बिष्ट







