
प्रेस विज्ञप्ति
जिला इकाई – गया | सदस्यता महासशक्तिकरण अभियान
गया जिला इकाई द्वारा संगठन विस्तार एवं जनाधार सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से सदस्यता महासशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत पार्टी कार्यालय, सुरहरे मोड़ भुसंडा में एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी सम्मानित प्रखंड अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष, पार्टी के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में सक्रिय एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह बैठक गया जिला सदस्यता प्रभारी सह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. बीरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देश में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता गया जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी ने की तथा संचालन जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी इंजीनियर दिवाकर सिंह द्वारा किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. बीरेंद्र सिंह ने कहा कि गया जिला में सदस्यता अभियान को और तेज गति से चलाया जाए तथा मार्च माह तक कम से कम 1 से 2 लाख नए सदस्य बनाए जाएं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को लक्ष्य सौंपते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।
जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक शक्ति उसके सक्रिय सदस्यों से आंकी जाती है। इसलिए इस अभियान को और गति देते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान 14 अप्रैल 2026 तक चलाया जाएगा और सभी पदाधिकारी मिलकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
जिला प्रवक्ता दिवाकर सिंह ने कहा कि संगठन को और अधिक प्रभावशाली एवं धारदार बनाने के लिए व्यापक सदस्यता विस्तार आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बढ़ती सदस्यता के साथ पार्टी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। वर्तमान में विधानसभा की 5 सीटों पर जीत के बाद आगामी चुनाव में 25 सीटों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही पार्टी संरक्षक जीतन राम मांझी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से महिला जिला अध्यक्ष रूबी देवी, रामसेन्ही मांझी, संतोष सागर, अरुण मांझी, राजेश मांझी, मुकेश चौधरी, सुषमा दानी सहित अन्य सम्मानित एवं सक्रिय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
निवेदक:
जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी
इंजीनियर दिवाकर सिंह
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़






