A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशहरदोई

शाहाबाद इंस्पेक्टर सस्पेंड, अरविंद राय संभालेंगे कमान, विजय कुमार बने बिलग्राम के नए प्रभारी

हरदोई। जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने और अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। जनपद में तैनात दो निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से बदलाव के आदेश जारी किए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के पीछे सबसे बड़ी वजह शाहाबाद के निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह का निलंबन है। उनके निलंबित होने के बाद शाहाबाद थाने की कमान अब निरीक्षक अरविन्द कुमार राय को सौंपी गई है। श्री राय इससे पहले बिलग्राम थाने के प्रभारी निरीक्षक के रूप में तैनात थे।

 

वहीं, बिलग्राम थाने में रिक्त हुए प्रभारी पद पर निरीक्षक विजय कुमार की नियुक्ति की गई है। विजय कुमार अब तक जनपद के ‘प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ’ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें फील्ड में नई चुनौती देते हुए बिलग्राम थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

 

पुलिस विभाग के अनुसार, यह निर्णय जनपद में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए लिया गया है। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

VAIBHAV SHRIVASTAVA HARDOI UP

VANDE BHARAT LIVE TV NEWS Bureau chief HARDOI UTTAR PRADESH
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!