A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

चौकी निवार थाना माधव नगर पुलिस द्वारा मारपीट के मामले में आरोपियों को किया गिरफतार

न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

कटनी

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ सतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में थाना माधवनगर अंतर्गत चौकी निवार पुलिस ने रास्ता रोककर शराब पीने के लिये पैसो की माँग कर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

घटना विवरण- दिनांक 21/01/26 की है, जब फरियादी पुन्नु गडारी पिता दीनदयाल गडारी उम्र-60

वर्ष निवासी-घुघरा थाना कुठला हाल टिकरिया चौकी निवार थाना माधवनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि शाम करीबन 7.30 बजे राजू अग्रवाल के खेत से निकलकर अपने भाई गरि गडारी के पर खाना खाने जा रहा था तभी सत्यम पटेल और शोहिल खान, भोला उर्फ शिवम पटेल, तीनो मेरा रास्ता रोककर मुझसे शराब पीने के लिये पैसा मांगने लगे तो मै पैसा देने से मना किया तो तीनो मुझे मां बहन की गंदी गंदी गालिया देने लगे मैने गाली देने से मना किया तो प्रार्थी के साथ हाथ मुक्को व डंडा से मारपीट करने लगे तब प्राथी के भाई गौर गडारी और भतीजा महेश गडारी बीच बचाव करने आये तो आरोपीगण प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से फरार हो गए।

प्रकरण में थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 70/2026, धारा-126(2), 296(बी), 118(1),119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान दिनांक 22 जनवरी 2026 को तीनों आरोपियों (1) सत्यम उर्फ सत्या पटेल पिता अंजनी पटेल, उम्र 24 वर्ष (2) शिवम उर्फ भोला पटेल पिता शिवप्रसाद पटेल, उम्र 19 वर्ष, (3) भानू प्रसाद गद्दारी पिता उजरधारी गडारी, उम्र 33 वर्ष सभी निवासी टिकुरिया चौकी निवार थाना माधवनगर जिला कटनी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। तीनो आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया। मामले में आरोपी सोहिल खान घटना दिनांक से फरार है जिसकी तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे, चौकी प्रभारी निवार सहा उप निरीक्षक अंजनी मिश्रा, सउनि कमलेश्वर शुक्ला, रमाकांत दुबे प्र. आर. 76 गौरव सेन, आरक्षक 352 अरविंद कुशवाहा, 549 बकील यादव, महिला आरक्षक 715 आरती सैयाम की सराहनीय भूमिका रही।

 

कटनी पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!