A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई और चालक की सतर्कता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

चलती कार में लगी आग पर पाया काबू, बड़ा हादसा टला

(फुरकान अंसारी)

रुड़की। Roorkee-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित Pacific Hotel के निकट एक ऑल्टो कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही Fire Station Roorkee की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया।

घटना थाना Manglaur क्षेत्र की है। आग की सूचना पर तुरंत दो मोटर फायर इंजन घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। अग्निशमन कर्मियों की तत्परता से वाहन के पेट्रोल टैंक को फटने से बचा लिया गया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार स्वामी श्री संजय पुत्र श्री इलम सिंह, निवासी रंधेड़ी, थाना गंगोह, जिला Saharanpur, अपनी कार संख्या UP/11/B/4265 (मॉडल वर्ष 2008) से मंगलौर से रुड़की एक शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते में अचानक वाहन से धुआं निकलता देख उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए कार को सड़क किनारे रोककर तुरंत बाहर निकल गए। कुछ ही देर में कार ने आग पकड़ ली।

आग से वाहन के टायर, सीटें, वायरिंग, इंजन तथा अंदर रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर Manglaur Police Station का पुलिस बल भी मौजूद रहा।

अग्निशमन टीम में लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा,चालक नरेंद्र सिंह तोमर,चालक मोहन सिंह नेगी,फायरमैन राजेंद्र सिंह बिष्ट,फायरमैन हरिश्चंद्र राणा,फायरमैन दिनेश चौहान,फायरमैन सुनील सिंह।

Back to top button
error: Content is protected !!