
नेशनल हाईवे 719 के चौड़ीकरण के लिए लंबे समय से मांग चली आ रही है l इस हाइवे पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और लोग जान को देते हैं l पूज्य संत समाज भी कई बार आंदोलन पदयात्रा कर चुके हैं l टोल प्लाजा भी जाम कर चुके हैं l केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी भी आश्वासन दे चुके हैं l पर आज तक इसकी शुरुआत नहीं की जा सकी l
प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक संजीव सिंह ने कहा यहां के जितने भी प्रतिनिधि हैं वह बटे हुए हैं l कोई गोहद का कोई मंहगांव का कोई अटेर का तो कोई लहार का l अगर यही प्रतिनिधि एक जुट होकर हाईवे के लिए आवाज़ उठाएं तो यह हाईवे जल्द बन सकता है l दूसरी बात उन्होंने कहा पुराने हाईवे के चोड़ीकरण के लिए जितना खर्चा आएगा उससे कम लागत में एक दूसरे नए हाईवे का निर्माण हो सकता है l उन्होंने कहा हम सभी भिंड के प्रतिनिधियों का एक साथ चलकर हाईवे के लिए मांग करनी चाहिए l सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह जानबूझकर देरी कर रही है l 







