
मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का भव्य स्वागत-समाजसेवी प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सिजुआ 10 नंबर हुआ
धनबाद/सिजुआ:- सिजुआ 10 नंबर मोड़ मे 18 फरवरी 2026 बोधवार को धनबाद नगर निगम के मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का व्यापक जनसंपर्क एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित सभा के दौरान समाजसेवी प्रकाश सिंह सहित स्थानीय समर्थकों ने संजीव सिंह का माल्यार्पण करते हुए भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समर्थक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संजीव सिंह ने लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आशीर्वाद और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया तथा नगर के विकास, स्वच्छता, जलापूर्ति, सड़क, प्रकाश व्यवस्था एवं जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे नगर निगम क्षेत्र के हर वार्ड के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
जनता से अपील
संजीव सिंह ने नगर निगम चुनाव में अपने चुनाव चिन्ह “ऊन व सिलाई मशीन (क्रम संख्या 28)” पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से धनबाद नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाया जाएगा।
संजीव सिंह
मेयर प्रत्याशी, धनबाद नगर निगम








