
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शुक्रवार 20फरवरी 2026
*नागपुर( महाराष्ट्र)*
========
===- > प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर” का देशव्यापी अभियान अब पूरे देशभर मे अप्रैल 2026 से शुरू होने वाला है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र, तेलंगाना, दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक सहित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इसके लिए निर्देश जारी किया है कि राज्य एसआईआर के लिए शीघ्रता से तैयारी पूरी करें। प्राप्त जानकारी अनुसार भारत निर्वाचन आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के भेजे गए पत्र में कहा कि एसआईआर की यह प्रक्रिया अप्रैल 2026 शुरू हो सकता है। जिन राज्यों में अभी मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर” होना है वह हैं- महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, ओड़िसा, दिल्ली, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड, उत्तराखंड, त्रिपुरा, मेघालय, चंडीगढ, तेलंगाना, दादर , नगर हवेली, दमन दीव आदि राज्य शामिल हैं। चुनाव आयोग ने जून 2025 में पूरे देशभर में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण का आदेश दिया था। इसके प्रथम चरण में बिहार एवं दूसरे चरण में उत्तरप्रदेश,पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ सहित बारह राज्यों में एसआईआर की घोषणा की गई थी। मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण के पीछे चुनाव आयोग का उद्देश्य यह है कि देश का कोई भी मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से छूटे नहीं, और कोई भी आपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में न रहे। बिहार में एसआईआर का कार्य पूर्ण हो चुका है। देश के नं राज्यों में और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में अभी एसआईआर की प्रक्रिया जारी है। मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में मृत, एक जगह से दूसरे जगह पर स्थानांतरित व्यक्तियों, नकली मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाया जायेगा। भारत देश की आजादी के बाद ‘यह नौंवा एसआईआर का अभियान है। पिछले बार यह अभियान वर्ष 2002-2004 के मध्य चलाया गया था प्राप्त जानकारी अनुसार मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य अप्रैल 2026 में शुरू किया जा सकता है। इसके अंतर्गत बीएलओ- मतदान केंद्र अधिकारी” घर घर पहुंचकर एनयूमेशन फार्म(ईएफ) देंगे। फार्म का काम पूरा होने पर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होगा। जिसके बाद नोटिस और सुनवाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। अनुमान के अनुसार यह पूरी प्रक्रिया जुलाई तक चल सकती है। बीएलओ घर घर पहुंचकर फार्म देंगे, इसमें मतदाताओं को अपना नाम, जन्म तारीख, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, माता पिता, का नाम और अपना मतदाता पहचान पत्र नंबर भरना होगा। पिछले- 2004, के एसआईआर के डेटा से इसका मिलान या लिंकिंग मे बीएलओ मदद करेंगे। डेटा लिंक- http:://vitere eci•gov.in पर उपलब्ध रहेंगे। बीएलओ एक घर मे कम से कम तीन बार जायेंगे, यदि कोई सदस्य अनुपस्थित है या किसी तकनीकी कारण से पिछले डेटाबेस से मिलान नहीं हो पाया , तो फिर से मतदाता की सहायता के आयेंगे। किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची से कट गया तो ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के आधार पर एक महिने तक अपील कर सकता है। शिकायत या सहायता के लिए मतदाता हेल्पलाइन नंबर-1950 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अपने क्षेत्र के बीएलओ या जिला चुनाव कार्यालय से भी संपर्क कर सकते है। एसआईआर की प्रकिया में शुरू में फार्म भरना होगा, और पिछले-2004- एसआईआर से मिलान हो जाने पर कोई भी दस्तावेज नहीं देना होगा। यदि पिछले एसआईआर मे नाम नहीं है तो फिर ईआरओ सूचित करेंगे।एसआईआर के लिए 12 दस्तावेजों को मान्य किया गया है -: पेंशनर पहचान पत्र, किसी भी सरकारी विभाग द्वारा जारी पहचान पत्र, जन्म तारीख प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, कक्षा दसवीं की अंकसूची, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, वन अधिकार प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, राष्ट्रीय रजिस्टर-एनआरसी” में नाम , परिवार रजिस्टर में नाम, जमीन- मकान का आबंटन पत्र, आधार कार्ड आदि।








