
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शुक्रवार 20 फरवरी 2026
*नागपुर(महाराष्ट्र)*
========
====-: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 पुरुष वर्ग की सुपर-8 की टीमें तय हो चुकी हैं। ग्रूप-ए से भारत और पाकिस्तान की टीमों ने मैच के अगले दौर में प्रवेश पा लिया है। टी20 की इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने भाग लिया है। इनमे 05-05 टीमों को चार अलग अलग ग्रुपों में बांटा गया है। टी20 विश्व कप की 36 मैचों के संपन्न होने के साथ ही अगले राउंड की 08 टीमें तय कर दी गई हैं। कल 19 फरवरी गुरूवार को तीन मैच खेले गए थे, परंतु इनसे सुपर-8, की टीमों पर कोई भी फर्क नहीं पड़ा। आज शुक्रवार 20 फरवरी को आस्ट्रेलिया- ओमान के बीच अंतिम ग्रूप मैच होगा, किन्तु इससे भी सूपर-8 मे असर नही होगा। टी20 विश्व 2026,सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने वाली टीमें इस प्रकार हैं-: ग्रूप ए-: भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, ।। ग्रुप बी-: इंग्लैंड, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान। सुपर-8 में कुल 12 मैच होंगे, तीन डबल हेडर। सुपर-8 स्टेज में 04-04 टीमों के लिए दो ग्रूप बनेगे। प्रत्येक टीम अपने ग्रूप में एक दूसरे टीम के खिलाफ 03-03 मैच खेलेंगी। एक ग्रूप में कुल 06 मैच होंगे। इस प्रकार से दोनों ग्रूप मिलाकर कुल 12 मैच खेलेंगे। दोनों ग्रूप की दो दो टॉप टीमें मैच के अगले दौर में पहुंचेगी। सुपर-8 स्टेज में 22फरवरी और 26 फरवरी 2026 को और 01 मार्च को दो दो मैच खेले जायेंगे। 20 फरवरी से 28 फरवरी तक एक एक मैच ही होंगे। 04 मार्च 2026 को पहला सेमिफाइनल मैच होगा, 05 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा सेमिफाइनल मैच होगा। सेमिफाइनल मैच जीतने वाली टीम का 08 मार्च को फाइनल मैच मे मुकाबला होगा। पाकिस्तान यदि नॉक आउट राउंड में पहुंची तो उसके सभी मैच कोलंबो मे होंगे। सुपर-8 के मैचों का शेड्यूल इस प्रकार है-: न्यूजीलैंड/ पाकिस्तान – 21 फरवरी2026 कोलंबो मे शाम 07 बजे से। श्रीलंका/ इंग्लैंड 22 फरवरी पल्लेकेले मे दोपहर 03 बजे से । भारत/ द• अफ्रिका 22 फरवरी को अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम मे शाम 07 बजे से। वेस्टइंडीज/ जिम्बाब्वे 23 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में शाम 07 बजे से । इंग्लैंड/ पाकिस्तान 24 फरवरी को पल्लेकेले स्टेडियम शाम 07 बजे से। श्रीलंका/ न्यूजीलैंड 25 फरवरी को कोलंबो मे शाम 07 बजे से। द• अफ्रिका/ वेस्टइंडीज 26 फरवरी को अहमदाबाद मे दोपहर 03बजे से। भारत/ जिम्बाब्वे चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम मे शाम 07 बजे से इंग्लैंड/ न्यूजीलैंड 27 फरवरी को कोलंबो मे शाम 07 बजे से। श्रीलंका/पाकिस्तान 28 फरवरी को पल्लेकेले मे शाम 07 बजे से। द• अफ्रिका/ जिम्बाब्वे 01 मार्च 2026 को दिल्ली में दोपहर 03 बजे से । भारत/ वेस्टइंडीज 01 मार्च को कोलकाता ईडन गार्डन स्टेडियम मे शाम 07 बजे से खेला जायेगा ।। 07 फरवरी 2026 से शुरू हुए टी20 विश्व कप 2026 पुरुष वर्ग के इस टूर्नामेंट के सूपर-8 स्टेज की शुरुआत 21 फरवरी 2026 से होगी। पहला मैच न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के मध्य होगा। ग्रूप बी मे न्यूजीलैंड के अतिरिक्त इंग्लैंड और श्रीलंका ने भी क्वालिफाई कर लिया है। टी20 विश्व कप 2026 पुरुष वर्ग, सूपर-8 मे पाकिस्तान के मैच-: पाकिस्तान/ न्यूजीलैंड 21 फरवरी2026 को कोलंबो मे होगा। पाकिस्तान/ इंग्लैंड 24 फरवरी को पल्लेकेले मे होगा। श्रीलंका/ पाकिस्तान 28फरवरी को पल्लेकेले स्टेडियम मे होगा। भारतीय क्रिकेट टीम 22 फरवरी2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में द• अफ्रिका के साथ मैच खेलेगी। फिर 26 फरवरी को भारतीय टीम का मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जिम्बाब्वे के साथ होगा। भारतीय क्रिकेट टीम का अंतिम सुपर-8 मैच 01 मार्च 2026 को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम मे वेस्टइंडीज के साथ होगा। टी20 विश्व कप 2026 सुपर-8 मे भारत के मैच-: भारत/ द• अफ्रिका 22 फरवरी को अहमदाबाद मे। भारत/ जिम्बाब्वे 26 फरवरी को चेन्नई मे। भारत/ वेस्टइंडीज के बीच मैच 01 मार्च 2026 को कोलकात्ता के ईडन गार्डन स्टेडियम मे होगा। यह सभी मैच शाम 07 बजे से शुरू होगा।







