A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

हरिद्वार बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनज़र सख्त निर्देश, रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध:नवनीत सिंह भुल्लर

(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार, 20 फरवरी 2026। हरिद्वार जनपद में आगामी बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए रात 10 बजे के बाद डीजे एवं तेज ध्वनि वाले उपकरणों के संचालन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है।

इस संबंध में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षाओं हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें और अनावश्यक तनाव से बचें। उन्होंने अभिभावकों एवं आमजन से भी सहयोग की अपील की, ताकि परीक्षार्थियों को शांत एवं सकारात्मक माहौल मिल सके।

Back to top button
error: Content is protected !!