
लुधियाना (अभिषेक सिन्हा, एडिटर) – आज दिनांक 20.02.2025 को डेक्सबुल सोलर एनर्जी के कार्यालय में स्वदेशी मेला (21 फरवरी से 1 मार्च, पीएयू) की तैयारियों को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कंपनी के ओनर श्री गगनदीप बराड़ एवं मनरूप मैम सहित प्रबंधन टीम ने मेले की योजनाओं और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर श्री गगनदीप बराड़ ने कहा कि यह स्वदेशी मेला लोगों को स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक करने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि डेक्सबुल सोलर एनर्जी इस जागरूकता अभियान में पूर्ण योगदान देगा।
ब्रांच मैनेजर श्री रोहित शर्मा ने कहा कि यह स्वदेशी मेला अपने आप में एक अनूठा आयोजन है और मेले के सभी 9 दिनों तक डेक्सबुल की टीम स्टॉल पर उपस्थित रहेगी। टीम द्वारा सोलर पैनल, सीसीटीवी कैमरे, इन्वर्टर, सोलर स्ट्रीट लाइट्स आदि उत्पादों की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि आज की बैठक में समर्पित स्टाफ को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
श्री रोहित को स्टॉल मैनेजर नियुक्त किया गया है। मिस मनप्रीत(सोलर एडवाइजर), मिस स्वाति (सोलर एडवाइजर), रमन एवं प्रिंस (टेक्निकल कंसल्टेंट) फ्रंट डेस्क पर रहकर ग्राहकों से संवाद और मार्गदर्शन का कार्य संभालेंगे।
स्टाफ के उत्साह के बारे में पूछे जाने पर प्रिंस, स्वाति एवं रमन ने कहा कि वे इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
इसके साथ ही ब्रांच मैनेजर रोहित शर्मा और मनप्रीत (सोलर एडवाइजर) ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से डेक्सबुल सोलर एनर्जी पंजाब और आसपास के क्षेत्रों के हर कोने तक पहुंचेगी। मेले में कंपनी द्वारा सर्वश्रेष्ठ श्रेणी के सोलर पैनल, कैमरे और सोलर लाइट्स प्रदर्शित किए जाएंगे। सभी आगंतुकों को सुव्यवस्थित एवं विस्तृत जानकारी वाले पैम्फलेट वितरित किए जाएंगे, क्योंकि डेक्सबुल सोलर एनर्जी पारदर्शिता और सटीक जानकारी में विश्वास रखती है।
अं
त में कंपनी के ओनर श्री गगनदीप बराड़ ने कहा कि अब समय आ गया है कि लोग स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए स्थानीय व्यवसायों का समर्थन करें।





