A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमईहारमध्यप्रदेश

पुतला दहन के दौरान बड घटना

यातायात प्रभारी बिक्रम पाठक आग में झुलसे

 

मैहर,

मैहर अग्रसेन तिराहे पर कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विरोध प्रदर्शन के बीच ड्यूटी पर तैनात यातायात प्रभारी विक्रम पाठक की वर्दी में आग लगने से वे गंभीर रूप से झुलस गए।

जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी मैहर के तत्वाधान में शुक्रवार को नगर में प्रदर्शन कर पुतला दहन होना तय हुआ था तभी मैहर पुलिस द्वारा पुतले को छीनने की कोशिश की गई और पुतला दहन तो रोकने का प्रयास किया गया छीना झपटी के दौरान ड्यूटी में उपस्थित यातायात प्रभारी विक्रम पाठक की वर्दी में भी आग लग गई जिससे वह झुलस गए तत्काल उन्हें मैहर सिविल अस्पताल भेजा गया घटना की जानकारी मिलने पर मैहर sp अवधेश प्रताप सिंह एवं कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड मैहर हॉस्पिटल पहुंच कर विक्रम पाठक का हाल जाना , मैहर sp अवधेश प्रताप सिंह ने कड़ी कार्यवाही की बात कही ।

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या कांग्रेस या अन्य किसी पार्टी को सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का अधिकार नहीं है , विगत दिनों भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कई बार पुतला दहन हुआ लेकिन उसको रोकने के लिए पुलिस ने कभी ऐसा नहीं किया । आज कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान क्या ऐसा हुआ कि पुतले को छीनने की जरूरत पड़ गई । इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा विपक्ष को पूरी तरह से खत्म करना चाह रही है ।

मैहर ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा के साथ कैमरा मैन राज कुमारी मिश्रा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!