
सामान्य सभा की बैठक संपन्न
जुन्नारदेव,संवाददाता सोनू उईके
आज जनपद पंचायत के सभा कक्ष में सामान्य सभा की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जनपद पंचायत जनपद अध्यक्ष श्रीमती सविता भोसम उपाध्यक्ष गोबरधन यदुवंशी, जनपद सदस्य सभापति एवं अधिकारी गण उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई इसके उपरांत जन प्रतिनिधि गण अपने क्षेत्र में 15 वित्त और पांचवें वित्त की राशि से कार्य कराएं जाने वाले कार्यों पर अधिकारियो के समक्ष चर्चा की गई जिसके लिए सहमति बन गई है। इस अवसर पर सीईओ श्रीमती रश्मि चौहान,एसडीओ मनरेगा बारु धुर्वे, पीएचई विभाग सोनल पारधी, खाद्य विभाग राघवेन्द्र लिल्होरे, महिला बाल विकास पिंस साह, उद्दानिकी राकेश आरसे,एन आर एल एम मनोज पटेल,सब इंजीनियर उमाशंकर डेहरिया,एस उद्दीन खान, रिजवान खान,सुनील बघेल, प्रमोद कनोजिया संजू नागवंशी व जनपद का स्टाफ उपस्थित रहा।




