ताज़ा खबरअन्य खबरेगढ़वाझारखंडलाइफस्टाइल

भंडरिया में मुहर्रम को ले हुई शांति समिति की बैठक

भंडरिया थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक किया गया। बैठक में रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने कहा की मोहर्रम पर्व शांति सौहार्द माहौल में मनाएं ।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा  का रिपोर्ट गढ़वा से भंडरिया थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक किया गया। बैठक में रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने कहा की मोहर्रम पर्व शांति सौहार्द माहौल में मनाएं । कहीं कोई गड़बड़ी हो तो इसकी सूचना तुरंत थाने को दें। पुलिस वहां पहुंचकर तो त्वरित कार्रवाई करेगी।

IMG 20240712 WA0037

सोशल मीडिया में कोई अफवाह वाली खबर आए तो उसे तुरंत डिलीट कर दें। थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर चंदन कुमार सिंह ने कहा मोहर्रम कमेटी के लोग अपने-अपने गांव से रूट चार्ट बनाकर थाना को दें। साथ में मोहर्रम कमेटी के 10 वॉलिंटियर का भी नाम दें। उन्होंने मोहर्रम के बारे में एक-एक बिंदु पर विस्तार पूर्वक की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। बैठक में वीडियो अमित कुमार, 20 सुत्री अध्यक्ष राजू नायक ,अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विजय किशोर रजक, विधायक प्रतिनिधि बिरझु सिंह, उस्मान अंसारी, फिदा हुसैन, फरहाद खान, नूरे आलम कमरे आलम ,धनराज तिवारी ,मुमताज आलम सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!