A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

विद्यार्थी परिषद के 76वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन

IMG 20240712 WA0053 1

आरा भोजपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एसबी कॉलेज इकाई आरा द्वारा विद्यार्थी परिषद के 76वें स्थापना दिवस की उपलक्ष्य में कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ पूनम कुमारी, राज्य विवी कार्य प्रमुख छोटू सिंह, खेलो भारत सह संयोजक चंदन तिवारी, नगर मंत्री आदित्य सिंह, जिला संयोजक अनूप सिंह, कॉलेज अध्यक्ष धीरज सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित एवं स्वामी विवेकानंद और माँ शारदे के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया। वहीं कॉलेज अध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि विद्यार्थी परिषद आपने स्थापना काल से ही रचनात्मक कार्य करते आ रही है।शुक्रवार को परिषद में 76वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे भारतीय क्रॉस सोसायटी की रक्त वाहनी को हमारे कैंपस में बुलाया गया।उसी वाहनी में 21 युवा साथियों द्वारा रक्तदान किया गया।कॉलेज मंत्री एवं उपाध्यक्ष अनीश, रोहन और निशांत कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि रक्त को किसी फैक्ट्री में नही बनाया जा सकता है।कभी भी किसी को भी अपातकाल स्थिति में रक्त की आवश्यकता हो सकती है इसीलिए विद्यार्थी परिषद द्वारा समय समय पर रक्तदान करने के प्रति जागरूकता तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।वहीं कार्यक्रम का नेतृत्व नगर मंत्री आदित्य सिंह ने किया।वहीं छोटू सिंह ने बताया कि पूर्व में भी विद्यार्थी परिषद द्वारा अनेकों बार रक्तदान शिविर लगाया जाता है।आज का यह शिवर इसलिए खास है क्योंकि लगभग सभी युवा साथी पहली बार रक्त दान दे रहे हैं।प्रथम बार रक्तदान करने से मन की सभी गलतफहमी दूर हो जाती है और आगे रक्तदान करने में किसी भी प्रकार का संकोच मन में नहीं रहता है, साथ ही युवा एक दूसरे को इसके प्रति जागरूक भी करते हैं। रक्तदान करने वालों में धीरज सिंह, निशांत कुमार, रोहन सिंह, चंदन कुमार, सचिन राय, जुली कुमारी, मुस्कान कुमारी, इंद्रजीत, हर्ष राज मंगलम, हैप्पी किशोर, रितेश, रौशन, आदित्य सिंह, राजा कुमार, रवीश कुमार, भविष्य कुमार, आदित्य कुमार, रवि शंकर तिवारी आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ विभा कुमारी, डॉ दिनेश सिन्हा, ऋतुराज चौधरी, सुंदरम, खुशी रानी, मीरा कुमारी, चिरांश, निखिल राज, शौर्य पाठक, राजवर्धन, डॉ कनक लता, डॉ मेराज दानापुरी, डॉ अनिमाका कुमारी, डॉ आशा रानी, डॉ स्वेता सिंह, रमेश आदि अन्य कई लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!