
टुंडी 16 जुलाई —दीपक पाण्डेय –पश्चिमी टुंडी स्थित बस्ती कुल्ही गांव में गत शनिवार रात्रि को हाथियों द्वारा भारी तबाही मचाया गया जालमाल के साथ कई मिट्टी घरों को ध्वस्त करने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त समाचार के अनुसार टुंडी प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र के मनियांडीह थाना अंतर्गत बस्ती कुल्ही गांव में शनिवार रात्रि करीब 22 हाथियों के झुंडों ने भारी तबाही मचाई तथा कई आदिवासियों के घरों को ध्वस्त कर दिया एवं घरों में रखें अनाजों को चट कर गया।इस तबाही की खबर जब टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो को हुआ तो अपने साथ टुंडी वन विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर आये और इस भारी तबाही से हुए नुकसान का सही आकलन कर त्वरित राहत कार्य चलाने एवं मुआवजा देने का निर्देश वन विभाग को दिया। तत्काल विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने अपने निजी मद से पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया एवं बहुत ही कम समय में लोगों को मुआवजा के तौर पर मिलने वाला राशि उपलब्ध कराने की बात कही।इस तरह के घटना घटने पर टुंडी विधायक ने काफी अफसोस जाहिर किया और टुंडी वन विभाग को सचेत रहकर गांव वालों को सुरक्षा प्रदान करने की बात दोहराई। बताया जाता है कि टुंडी हाथियों का शरणस्थली बन गया है आये दिन हाथियों द्वारा भोले भाले आदिवासियों को अपना शिकार बनाया जाता है जो कि बहुत ही दुखत बातें सी हो गई है। फिलहाल टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो का बस्ती कुल्ही गांव वासियों पर पैनी नजर बना हुआ है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो,बीस सूत्री अध्यक्ष इंद्रलाल बास्की, प्रदीप कुमार महतो, के अलावा कई वनकर्मी उपस्थित थे






