

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
जिलाधिकारी (DM) मुरादाबाद IAS अनुज सिंह ने तीन उपजिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्रों को बदलते हुए उनके तबादले किए हैं। उन्होंने इस संबन्ध में आदेश भी जारी किया है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार तहसील कांठ के उपजिलाधिकारी विनय कुमार सिंह को बिलारी तहसील, तहसील बिलारी की उपजिलाधिकारी मनी अरोरा को तहसील ठाकुरद्वारा और ठाकुरद्वारा के उपजिलाधिकारी अजय मिश्र को तहसील कांठ का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। इन तीनों उपजिलाधिकारियों से तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए क्षेत्रों में कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ (मुरादाबाद)










