
समस्या :-निकासी के नहीं किए इंतजाम, सड़कों में भी नहीं हुआ सुधार कार्य 
हेमंत नायक(लकी)मंडला मध्य प्रदेश
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
नगर की सभी सड़कों में पानी आवागमन में हो रही परेशानी
मंडला :-जिस तहसील कार्यालय में तमाम आला अधिकारी बैठते हो यदि उसके आस पास की सड़कों की हालत खराब हो तो फिर दूसरे स्थानों का क्या होगा। शहर में देर रात्रि और सुबह हुई लगभग आधे घंटे की बारिश में कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। प्रशासन न तो सड़कों का सुधार कार्य समय पर करा सका है और न पानी निकासी के लिए पर्याप्त इंतजाम करने में सफल हुआ है। इससे खस्ताहाल सड़कों पर लोगों को आवागमन में मुश्किले बढ़ना शुरू हो गई हैं

उसमें पानी भर रहा है। जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी उठना पड़ रहा है। आमजन नागरिकों के साथ साथ स्कूल आने जाने वाले विद्यार्थी एवं छोटे बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

जरा सी बारिश में जलभराव से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। यहां तो पानी निकासी के लिए नालियां दी गई है जो पूरी तरह भारी हुई है सड़क पर जल भराव से व्यापारिक नागरिक ,वाहन चालक सब परेशान हो रहे है
मंडला तहसील वीडियो 👇
मंडला तहसील परिसर में भी बारिश का पानी जमा हो रहा है। जिससे यहां पहुंचने वाले आम नागरिकों सहित कर्मचारियों को भी परेशानी हो रही है।









