A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

भोजपुर में बर्थडे पार्टी ने गए युवक को संदेहास्पद स्थिति में लगी गोली जख्मी

IMG 20240726 WA0091

आरा/गडहनी। भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव में गुरुवार की रात बर्थडे पार्टी में गए एक युवक को संदेहास्पद स्थिति में गोली लग गई। जख्मी युवक को गोली बाएं हाथ में तीन उंगली के ऊपरी हिस्से में लगी है। जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव निवासी उपेंद्र साह का 18 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वही घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर संजीत कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात वह अपने गांव के ही प्रदीप सोनी के पुत्र व अपने दोस्त विजय सोनी के बर्थडे पार्टी में उसके घर गया था। जहां वह बड़ा बम लेकर छोड़ रहा था। तभी हाथ में ही बम फट गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। उधर इलाज कर रहे हैं सर्जन चिकित्सक डॉ.विकाश सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को बाएं हाथ में तीन उंगली के ऊपरी हिस्से को गोली छूते हुए निकल गई है। गोली लगने के कारण उसके उंगली की हड्डी फ्रैक्चर कर गई है। उसके डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है और मरीज की स्थिति स्टेबल है। हालांकि युवक कैसे जख्मी हुआ है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!