A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

स्वच्छ भारत मिशन फेस टू को सफल बनाने में प्रधान, पंचायत सहायक, सफाई कर्मी और खंड प्रेरक की महत्वपूर्ण भूमिका- अमित तोमर

उपनिदेशक पंचायत बरेली मंडल बरेली

 

बरेली। उपनिदेशक पंचायत बरेली मंडल बरेली के कुशल मार्गनिर्देशन में जनपद बरेली के विकास खंड बिथरी चैनपुर के निर्मल पंचायत सचिवालय भरतौल में आयोजित वित्तीय वर्ष 2024-25 में भदपुरा के चयनित 38 ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम के ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, खंड प्रेरक एवं सफाई कर्मियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण के सातवें और आठवें बैच का शुभारंभ एडीओ पंचायत रंजीत सिंह, डीपीएम सचिन देव एवं राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने ईश वंदना से किया। जिसमें पंजीयन उपरांत श्री तोमर द्वारा परिचय कराते हुए प्रतिभागियों से अपेक्षाएं और समूह निर्माण कर कहा कि स्वच्छ भारत मिशन फेस टू को सफल बनाने में प्रधान, पंचायत सहायक, सफाई कर्मी और खंड प्रेरक की महत्वपूर्ण भूमिका है जिसको निगरानी से सफल बनाया जाएगा। प्री टेस्ट उपरांत शुभारंभ हुआ। श्री तोमर द्वारा प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं सत्र परिचय कराते हुए स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्य, मुख्य घटक, समय अवधि एवं लक्षित परिणाम पर चर्चा की। समूह चर्चा करते हुए ओडीएफ प्लस ग्राम तैयार किए जाने हेतु आवश्यक क्रियाकलापों पर भी पीपीटी आदि से चर्चा की। इसी क्रम में ओडीएफ प्लस ग्राम के मानक और ओडीएफ प्लस घोषित करने पर भी चर्चा हुई। फिल्म द्वारा प्रतिभागियों को जागरुक करते हुए संचार आदि बिंदुओं पर चर्चा कर खेल के माध्यम से जानकारी दी। तकनीकी मुख्य प्रशिक्षक अंकुर भट्ट ने तकनीकी विकल्प और उसके मानक के बारे में चर्चा करते हुए क्या करें क्या ना करें पर पीपीटी से जानकारी दी। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर वीडियो और चर्चा के माध्यम से राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर, अंकुर भट्ट, राजपाल सिंह, सचिन देव द्वारा तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर संपत्तियों का संचालन एवं रखरखाव पर जानकारी दी। गोवर्धन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई, फीकल स्लज मैनेजमेंट, दृष्टिगोचर स्वच्छता, नीतियों और सिद्धांत के साथ-साथ अपेक्षाओं पर चर्चा हुई। ओडीएफ प्लस गांव बनाने के लिए चयनित ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान में प्रमुख रूप से सत्येंद्र मोहन, पंचायत सहायक बलराम सिंह, बृजेश कुमार, अलका गंगवार, अमित कुमार, एकता गंगवार, रुचि लता, सुधीर कुमार, आकाश गंगवार, वंदना देवी, रूबी गंगवार, सफाई कर्मी उमेश पाल, वीरेंद्र पाल, सतीश चन्द्र, जगन्नाथ, महेश कुमार, खंड प्रेरक अनिल कुमार, संजीव कुमार आदि ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत भदपुरा रंजीत सिंह, भरतौल की प्रधान प्रवेश, पंचायत सहायक सहित अन्य कर्मचारी और अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!