
आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ स्मृति चौधरी के पिताजी स्वर्गीय शंकर चौधरी की पुण्यतिथि पर उन्होंने अन्नपूर्णा सामुदायिक रसोई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल (आईक्यूएसी ) तथा अंग्रेजी विभाग द्वारा किया गया। इसके अंतर्गत 100 से अधिक जरूरतमंद गरीबों को भोजन कराया गया।वहीं शिक्षक शिक्षकेत्तरकर्मियों एवं छात्रों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ विजय श्री , डॉ शिल्पा कुमारी, डॉ अंजू कुमारी , डाॅ मनोज कुमार, डॉक्टर जुगल प्रसाद, डॉ प्रीति कुमारी, डॉ सुप्रिया झा, डॉ शिखा अवस्थी , डॉ राकेश कुमार, एवं अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहें। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी कई बार महाविद्यालय में इस प्रकार का सामुदायिक रसोई कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित हो चुका है।




