
देवास। भारतीय जनता पार्टी जिला देवास पर कारगिल युद्ध के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। परंतु भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा के निधन के कारण कार्यक्रम को संक्षिप्त रूप दे दिया गया। जिसके अंतर्गत अन्य कोई औपचारिकता ना करते हुए केवल सैनिकों का सम्मान किया गया।इस अवसर पर अपने उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष ने भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन को पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए अपूर्णिय क्षति बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की एवं कारगिल के युद्ध में वीर सैनिकों के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके अदम्य साहस और शौर्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव वीर सैनिकों के साथ खड़ी रही है और भाजपा की सरकार ने भारतीय सेना को आधुनिकतम बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।



