
हर-घर तिरंगा कार्यक्रम हेतु भाजपा किसान मोर्चा द्वारा रखी गई जिला स्तरीय बैठक ।
प्रतापगढ़, 10 अगस्त 2024 । को हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम की संगठनात्मक बैठक भाजपा किसान मोर्चा प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री सौरभ पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने 11 से 15 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा के संदर्भ में विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया और इस राष्ट्रव्यापी अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला।
कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश के हर घर मे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि देश के नागरिकों मे राष्ट्रीय एकता और गौरव को बढ़ाया जा सके ।
कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा और किसान मोर्चा परिवार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्य अतिथि सौरभ पाण्डेय का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। बैठक का संचालन भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री अतुल शुक्ला ने किया।





