उत्तर प्रदेश
Trending

नहर की पटरी की , हजारों बीघा फसल जलमग्न किसानों के होश उड़े

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

नहर की पटरी की , हजारों बीघा फसल जलमग्न किसानों के होश उड़े

Screenshot 2024 0418 160650 10

 

 

अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र के गांव बरका के पास 10 अगस्त तड़के चार बजे के करीब मध्य गंग नहर की पटरी कट गई । जिससे लगभग ढाई हजार बीघा फसल जलमग्न हो गई । इससे आधा दर्जन गांवों के किसान प्रभावित हुए हैं । सबसे ज्यादा नुकसान धान , ज्वार , बाजरा और मक्का की फसलों में हुआ है । सिंचाई विभाग के कर्मचारी कटी हुई पटरी को सही करने में जुटे रहे , लेकिन पानी का बहाव बहुत तेज होने के कारण 12 घंटे बाद भी हालात जस के तस हैं । डंकल | सिंह के खेत के पास तेज बहाव के चलते पटरी कट गई । सुबह किसान खेतों पर पहुंचे तो कटी | हुई पटरी को देख उनके होश उड़ गए । पानी का बहाव इतना तेज था कि आसपास के खेतों के अलावा सड़क तक पानी पहुंच गया । सूचना पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए । सिंचाई विभाग के अधिकारी कटी हुई पटरी को जेसीबी की मदद से सही करने में जुट गए , लेकिन पानी का बहाव बहुत तेज होने से शाम तक पटरी सही नहीं हो सकी । इस पानी से बरका , उदयपुर , उटवारा , जरारा समेत आधा दर्जन के करीब गांवों के किसानों के खेतों में पानी भर गया । जिससे धान , मक्का , ज्वार , बाजरा की फसलों में पानी भर गया । सूचना पर पूर्व विधायक दलवीर सिंह के पौत्र विजय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए और किसानों से बात कर उच्चाधिकारियों से मुआवजा दिलाने की मांग की ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!